February 12, 2026
कुशालपुर में दिनदहाड़े चोरी: शिक्षिका के घर से 4.70 लाख नकद और जेवर पार

कुशालपुर में दिनदहाड़े चोरी: शिक्षिका के घर से 4.70 लाख नकद और जेवर पार

Feb 11, 2026

बेडरूम से बैग गायब, अहम दस्तावेज भी ले उड़े चोर; पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी के कुशालपुर इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-01 मेन रोड स्थित मकान नंबर 200 (सर्वोदय स्कूल के पास) में रहने वाली सरकारी स्कूल की शिक्षिका सुनीता साहू के घर से अज्ञात चोर नकद राशि, सोने-चांदी के जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह दूध के पैसे देने के बाद रखा था बैग
शिकायतकर्ता सुनीता साहू ग्राम रसनी (आरंग) स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वे अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे दूध वाला घर आया था। उस समय उन्होंने अलमारी से बैग निकालकर दूध के पैसे दिए और बैग को बेडरूम के पलंग पर रख दिया।
बैग में 3 लाख 45 हजार रुपये नकद, सोने की दो पुरानी अंगूठियां, दो सोने की चेन, एक चांदी की चेन रखी थी। इसके अलावा एसबीआई आरंग और बैंक ऑफ बड़ौदा (गवर्नमेंट मिडिल स्कूल रसनी) की पासबुक, स्कूल के एचएम की सील, अलमारी के लॉकर की चाबी, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बैग में थे।

दोपहर में पता चला, बैग गायब
घटना के समय घर में उनके बेटे मौजूद थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जब शिक्षिका ने बैग देखा तो वह गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी जब बैग का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

4.70 लाख का नुकसान, संदिग्धों की तलाश
पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix