
कर्नाटक सरकार के Private Jet और Helicopter खरीदने के फैसले पर BJP का जोरदार विरोध, कहा- ‘पेट में अन्न नहीं, बालों में चमेली का तेल’
बेंगलूरु, 3 सितंबर 2025। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अपने वीआईपी अधिकारियों और मंत्रियों की यात्रा के लिए एक हेलीकॉप्टर और एक प्राइवेट जेट खरीदने की तैयारी का एलान किया है, जिसे लेकर प्रदेश में सियासी तूफान मच गया है। भाजपा ने इसे राज्य सरकार की जनता से बेपरवाही और फिजूलखर्ची का सबूत बताते हुए कड़ी आलोचना की है।
कांग्रेस सरकार का फैसला
वर्तमान में कर्नाटक सरकार वीआईपी यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और जेट विमान किराए पर लेती है। लेकिन उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि यह काम कई सालों से लंबित था और अब सरकार निविदा जारी कर ऐसी सेवाएं खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं का अध्ययन करके उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ बातचीत भी की जाएगी।
भाजपा का तीखा जवाब
कर्नाटक भाजपा प्रमुख विजयेंद्र येदियुरप्पा ने इस फैसले को लेकर कहा कि राज्य में ऐसी दयनीय आर्थिक स्थिति है कि जहां कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिलता, विकास के लिए पैसे नहीं हैं, वहीं कांग्रेस सरकार पांच सीटों वाले हेलीकॉप्टर और 13 सीटों वाले प्राइवेट जेट खरीदने में जुटी है। उन्होंने तंज कसा, “पेट में अन्न नहीं और बालों में चमेली का तेल।” उन्होंने कहा कि इस फिजूलखर्ची ने सरकार का खजाना खाली कर दिया है और जनता को नजरअंदाज किया जा रहा है।
अन्य भाजपा नेताओं की राय
भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार को पहले लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, स्वास्थय सेवाओं और विकास परियोजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। इस समय ऐसे विलासितापूर्ण खर्चे जनता के लिए बुरा संदेश हैं और सरकार को ऐसे फैसलों से बचना चाहिए।

कांग्रेस की व्याख्या
कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार का यह निर्णय लंबे समय से लंबित था और वे इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं।
क्या यह फैसले कर्नाटक के विकास पर असर डालेंगे?
विशेषज्ञों के अनुसार, यह निर्णय कर्नाटक के वित्तीय संकट को और बढ़ा सकता है और सरकार के विकास कार्यों तथा जरुरी खर्चों में बाधा डाल सकता है। साथ ही जनता में सरकार के प्रति विश्वास पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



