
Kanker: शौच के लिए गए ग्रामीण पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल
Kanker जिले के ग्राम पंचायत मुढीपानी के कमारपारा में रविवार सुबह एक जंगली भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना में 48 वर्षीय धनेश कमार पिता मंगल गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, धनेश रोज़ की तरह सुबह शौच के लिए मलेवाडोंगर की तलहटी की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू सामने आ गया और उस पर हमला कर दिया। भालू ने धनेश को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसके शरीर पर गहरे घाव हो गए और वह लहूलुहान हो गया।
ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को भगाया और घायल धनेश को सुरक्षित बाहर निकाला। परिजनों ने तत्काल परसुली वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को सूचना दी और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



