
Kanker:सब इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार
झांसा देकर वसूली रकम
कांकेर। सब इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 3 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने जगदलपुर की एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंद्रा ठाकुर (उम्र 52 वर्ष, पति विनोद सिंह ठाकुर) के रूप में हुई है, जो जगदलपुर के लालबाग इलाके की निवासी है।

कैसे हुआ ठगी का खेल
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 में इंद्रा ठाकुर ने पीड़ित दीपक कांगो (उम्र 27 वर्ष, पिता श्याम साय कांगो, निवासी सिविकस, थाना कांकेर) को सब इंस्पेक्टर भर्ती में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने अपने दोस्त आयुष गुप्ता के माध्यम से पीड़ित से संपर्क स्थापित किया और नौकरी का भरोसा देकर तीन लाख रुपये वसूल लिए।
शिकायत के बाद कार्रवाई
पीड़ित ने जब नौकरी नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ, तो उसने 20 अगस्त 2025 को कांकेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी इंद्रा ठाकुर को 30 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



