
Kanker में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हथियार और सामग्री बरामद
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जिले के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में टेकापानी-बड़गांव के बीच पहाड़ी जंगलों में मंगलवार को पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।

मुठभेड़ में बरामद हुए हथियार और कारतूस
सुरक्षा बलों को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर टेकापानी-बड़गांव के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। मुठभेड़ स्थल की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक रिवाल्वर, कारतूस और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



