
Kanker: गांव में पादरी-पास्टर की ‘नो एंट्री’, धर्मांतरण के विरोध में ग्रामसभा का सख्त फैसला
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम जामगांव में ग्रामीणों ने मतांतरण के खिलाफ एकजुट होकर बड़ा कदम उठाया है। गांव के प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाया गया है, जिसमें पास्टर, पादरी और धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

इसलिए उठाया गया ये कदम
यह कदम ग्रामसभा के प्रस्ताव के तहत उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कदम से धार्मिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग रोकने और समुदाय की संस्कृति की रक्षा की जा सकेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ समय में गांव में धर्मांतरण को लेकर बढ़ती घटनाओं ने लोगों में चिंता पैदा कर दी थी। इसलिए ग्रामसभा ने सामूहिक निर्णय लिया और गांव के सुरक्षा एवं सांस्कृतिक अखंडता के लिए यह बोर्ड लगाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



