
Kanker में मंदिर खोलने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने पड़ोसी पर फेंका उबलता तेल
अन्नपूर्णा पारा वार्ड की घटना, मां-बेटा गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अन्नपूर्णा पारा वार्ड में देर रात मंदिर खोलने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पड़ोसी परिवार पर उबलता हुआ तेल फेंक दिया। इस हमले में मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया है।

मंदिर खोलने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा पारा निवासी रमेश पटेल के पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक देर रात मंदिर खोलने की जिद कर रहा था। रमेश पटेल ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपी युवक भड़क गया।
उबलते तेल से किया हमला
झगड़े के दौरान आरोपी ने रसोई से उबलता हुआ तेल उठाकर रमेश पटेल के परिवार पर फेंक दिया। इस हमले में रमेश पटेल की पत्नी और छोटा बेटा शेखर पटेल गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद अन्नपूर्णा पारा क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



