March 6, 2026
Kanker: मजदूर की बेरहमी से हत्या, घर के पास खून से लथपथ मिला शव

Kanker: मजदूर की बेरहमी से हत्या, घर के पास खून से लथपथ मिला शव

Nov 9, 2025

कांकेर। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मजदूरी करने आए संतु राम देशमुख (45 वर्ष) की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का शव उसके ही घर के पास खून से लथपथ अवस्था में केले और बोरे से ढका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

खून से सना मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों ने जब संतु राम का शव देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की स्थिति देखकर हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूचना मिलते ही नरहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बालोद का रहने वाला था मृतक

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बालोद जिले के अंडा गांव निवासी संतु राम देशमुख के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग एक वर्ष से अपने जीजा हेमचंद वर्मा के घर रहकर मजदूरी कर रहा था।

पुलिस जांच में जुटी, कई बिंदुओं पर हो रही पड़ताल

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पीछे आपसी रंजिश या आर्थिक विवाद जैसी संभावनाओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix