February 1, 2026
Kanker: अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार परिवार को कुचला

Kanker: अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार परिवार को कुचला

Feb 1, 2026

पिता और मासूम बेटे की मौके पर मौत, दो बेटियां गंभीर
कांकेर। शहर के गौरवपथ पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पंडरीपानी के पास एक अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में पिता और उनके छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

शराब दुकान के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश मंडावी अपनी बाइक पर तीन बच्चों के साथ सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे अंग्रेजी शराब दुकान के पास बाईपास क्षेत्र में पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर ही तोड़ा दम
हादसे में मुकेश मंडावी और उनके पुत्र खिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटियां लीशा मंडावी और दुर्गेश्वरी मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और हालात को संभाला।

बस चालक हिरासत में, जांच शुरू
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix