March 2, 2026
कांकेर में भीषण सड़क हादसा: कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 2 घायल

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 2 घायल

Jul 19, 2025

कांकेर, 19 जुलाई 2025:

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज कांकेर जिला अस्पताल में चल रहा है।

तेज रफ्तार कार पुल से टकराई

हादसा देर रात करीब 1 बजे आतुर गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार केशकाल से कांकेर की ओर जा रही थी, तभी यह अनियंत्रित होकर एक पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तत्काल आग लग गई। कार में सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में दो लोग कार से बाहर गिर गए , जिसके कारण वे जिंदा बच गए, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और यातायात फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आज सुबह फोरेंसिक टीम की मदद से कार में फंसी जली हुई शवों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

    https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


    Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
    Editor: Saurabh Tiwari
    Phone: 8839303956
    Email: walkietalkiemynews@gmail.com
    Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

    © Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix