
Kanker: बस में सराफा व्यापारी से 29 लाख की उठाईगिरी, नकदी से भरा थैला लेकर फरार बदमाश
कांकेर। जिले में एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। जगदलपुर के एक सराफा व्यापारी से 29 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए। व्यापारी जगदलपुर से मनीष ट्रैवल्स की बस में सवार होकर रायपुर जा रहा था। इसी दौरान मौका पाकर बदमाश कैश से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
पीड़ित की पहचान
पीड़ित व्यापारी का नाम मोती लाल जैन बताया गया है, जो जगदलपुर के निवासी हैं और सराफा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

माकड़ी ढाबे के पास हुई वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोती लाल जैन आज रविवार सुबह नकदी से भरा थैला लेकर रायपुर के लिए रवाना हुए थे। बस जब कांकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत माकड़ी ढाबे के पास रुकी, तब व्यापारी ने बस में ही अपना थैला रखा और बाथरूम चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मौका देखकर थैला उठा लिया और फरार हो गया।
लौटने पर हुआ चोरी का अहसास
बाथरूम से लौटने के बाद जब व्यापारी बस में पहुंचे, तो उनका थैला गायब था। थैले में करीब 29 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। इसके बाद बस में हड़कंप मच गया।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कांकेर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस बस स्टॉप, ढाबे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बस में सवार यात्रियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



