February 1, 2026
Kanker: मामूली विवाद के बाद युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Kanker: मामूली विवाद के बाद युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Aug 12, 2025


चारामा थाना क्षेत्र के बरकाछार गांव में दुखद घटना
कांकेर, 12 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के बरकाछार गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने मामूली पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अश्विनी कुंजाम (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बरकाछार गांव की निवासी थी।


घर की रसोई में मिला शव
पुलिस के अनुसार, अश्विनी का शव उसके घर की रसोई में फंदे से लटका हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अश्विनी का अपने परिवार के साथ अपनी मौसी के घर जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामूली बात को लेकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।


पुलिस ने शुरू की जांच
चारामा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार वालों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद की वजह क्या थी और इस घटना के पीछे अन्य कोई कारण तो नहीं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix