
Kanker: नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी जीत, नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
कांकेर। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल मौर्चे पर सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां आज मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है और वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में नक्सली नेटवर्क का सक्रिय सदस्य माना जाता है। उस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

विभिन्न रैंकों के नक्सली शामिल
जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न रैंकों में शामिल हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) भी शामिल हैं। कई नक्सली पहले भी बड़ी मुठभेड़ों में भाग ले चुके हैं और उनकी भूमिका गंभीर मानी जाती है।यह घटना नक्सलवाद पर सरकार की सख्त कार्रवाई और “लोन वर्राटू” अभियान की सफलता का संकेत भी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



