
Chattishgarh में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: कांकेर में 21 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, साथ लाए 18 ऑटोमैटिक हथियार
कांकेर जिले में रविवार को नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 21 नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने जंगल से बाहर आकर हिंसा का रास्ता छोड़ शांति की राह अपनाई

कई वरिष्ठ नक्सली शामिल:
जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वालों में DVCM, ACM और कई कैडर स्तर के वरिष्ठ नक्सली शामिल हैं। ये सभी नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो में सक्रिय थे और लंबे समय से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण:
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने अपने साथ 18 ऑटोमैटिक हथियार भी पुलिस को सौंपे हैं। इनमें AK-47, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं। यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
कांकेर प्रशासन और पुलिस की लगातार पहल और पुनर्वास नीति का असर अब दिखने लगा है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
शांति की ओर कदम:
नक्सलियों के आत्मसमर्पण को क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अब शेष नक्सली भी जल्द आत्मसमर्पण करें ताकि क्षेत्र पूरी तरह हिंसा मुक्त हो सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



