
Kanker:पखांजूर में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली चैनू गिरफ्तार
सर्चिंग अभियान में मिली सफलता
पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली चैनू उर्फ सन्नु अमलू मट्टामि को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है।

कई मामलों में था शामिल
पुलिस के अनुसार चैनू पर विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
आगजनी और मुठभेड़ में भूमिका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चैनू ने आगजनी की घटनाओं, पुलिस बल से मुठभेड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



