
Kanker: शराब की लत ने उजाड़ दिया परिवार, मां-पत्नी-बहन और बच्चों ने मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट
कांकेर। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र से एक भयानक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम मर्रामपानी निवासी भगवान सिंह शराब के नशे में घर लौटते थे और लगातार पत्नी, बच्चों व मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। लंबे समय तक चलती घरेलू हिंसा और प्रताड़ना से तंग आकर उनका पूरा परिवार मंगलवार को कार्रवाई पर उतर आया।
लाठी-डंडों से पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट
शराब के नशे में धुत होकर घर लौटते ही भगवान सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। डर और आक्रोश में आकर मां, पत्नी, बहन और दोनों बच्चों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शराब की लत ने उजाड़ दिया परिवार
घटना की सूचना मिलते ही नरहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे मुख्य कारण शराब की लत और लगातार हो रही घरेलू हिंसा है। मामले की जांच अभी जारी है।इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है और शराब के घातक प्रभावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



