
Raipur : कलिंगा यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरकर नाइजीरियन छात्र की मौत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में एक नाइजीरियन छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र की यूनिवर्सिटी भवन की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। इस घटना को लेकर विदेशी मूल के एक छात्र और उसकी गर्लफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगे हैं।
चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाइजीरिया निवासी छात्र सेम यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

विवाद के बाद धक्का देने का आरोप
बताया जा रहा है कि मृत छात्र का विदेशी मूल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर नाइजीरियन छात्र को नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
दो आरोपी गिरफ्तार, छात्रों ने किया सरेंडर
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साउथ सूडान निवासी आरोपी छात्र और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में शामिल बताए जा रहे दो अन्य छात्रों ने मिलाई में जाकर सरेंडर किया, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला
यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



