March 7, 2026
Kabirdham: बड़ी वारदात टली, तिजोरी तोड़ने पहुंचे चोर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

Kabirdham: बड़ी वारदात टली, तिजोरी तोड़ने पहुंचे चोर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

Nov 16, 2025

रात में सक्रिय गश्त से जिला सहकारी बैंक में बड़ी चोरी होने से बची

कबीरधाम। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कुण्डा में चोरी की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कमाल की तत्परता दिखाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी देर रात बैंक में चोरी की नीयत से घुसा और तिजोरी तोड़ने की कोशिश ही कर रहा था कि इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई।

रात 2 बजे बैंक में घुसा था चोर

घटना 15 नवंबर की रात करीब 2 बजे की है। थाना कुण्डा पुलिस गश्त पर थी, तभी उन्हें बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बैंक के भीतर चोरी का प्रयास कर रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

तत्परता से बचा लिया गया बड़ा नुकसान

आरोपी तिजोरी तोड़ने के बिल्कुल करीब था, लेकिन पुलिस की समय पर पहुंच के कारण बैंक की तिजोरी, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बच गए। यदि पुलिस में यह सतर्कता नहीं होती तो बैंक में बड़ी चोरी की वारदात हो सकती थी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix