
कबीरधाम पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों का किया नष्टीकरण
जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
कबीरधाम। ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध व्यापार पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

वैज्ञानिक विधि से नष्ट किए गए मादक पदार्थ
पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए मादक पदार्थों को तय मानकों और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नष्ट किया गया। नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की पर्यावरणीय क्षति न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
इस पूरे नष्टीकरण अभियान में जिला ड्रग डिस्पोजल समिति के सदस्य ASP पुष्पेंद्र बघेल तथा जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरे प्रक्रिया की निगरानी करते हुए इसे पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



