
हीरापुर में 2 साल 7 महीने के मासूम की हत्या: सौतेले पिता ने मां के साथ मिलकर की क्रूर पिटाई, कबीर नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हीरापुर सतनामी बस्ती में 18 नवंबर की दोपहर हुए दिल दहला देने वाले मामले में दो साल सात महीने के मासूम की हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे को उसके सौतेले पिता ने मां के साथ मिलकर लगातार मारपीट की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। रायपुर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटना दोपहर 12 बजे की, मासूम को बेरहमी से पीटते-पीटते मौत के घाट उतारा
18 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामी बस्ती में यह दर्दनाक घटना हुई। प्रारंभिक सूचना कंट्रोल रूम से मिलने पर पुलिस टीम एम्स अस्पताल पहुंची, जहां मासूम प्रशांत सेन (उम्र 2 वर्ष 7 माह) के शव का पंचनामा किया गया।

पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट लिखा कि यह “अननेचुरल डेथ (हत्या संबंधी)” है। 15 दिनों से करता था मारपीट
घटना वाले दिन अंदरूनी चोटों से हुई मौत।
पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ।
मासूम के सौतेले पिता आकिब खान पिछले 15 दिनों से उसे हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीट रहा था।
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी बच्चे के नाक, सीने और पेट पर गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिनसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मां रेशमी ताम्रकार भी इस अत्याचार से वाकिफ थी, परंतु उसने घटना को छिपाने का प्रयास किया।
कबीर नगर थाना ने दर्ज किया अपराध, दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 239/2025 के तहत धारा 103(1), 238, 3(5) BNS में अपराध दर्ज किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



