कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 15 किलो से अधिक गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 15 किलो 480 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध कार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना चिल्फी क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा ज़ेस्ट कार (CG-18-M-1456) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में रखे तीन पिट्ठू बैगों से 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा का कुल वजन 15.480 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।
ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक फैला था तस्करी का नेटवर्क
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा के सोनपुर से गांजा लाकर रायपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश के हमीरपुर तक ले जाते थे। वहां इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पूर्व में भी इसी तरीके से गांजा तस्करी कर चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
•इमाम खान (40 वर्ष), निवासी मोढहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
•महताब अहमद (25 वर्ष), निवासी हिमोली, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
•मोहम्मद रसिक (29 वर्ष), निवासी गुरुग्राम, हरियाणा
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



