March 2, 2026
कवर्धा में कबीर चबूतरा विवाद से उबाल: पोस्टर फाड़ने पर संत सड़क पर उतरे, पुलिस ने दो को दबोचा

कवर्धा में कबीर चबूतरा विवाद से उबाल: पोस्टर फाड़ने पर संत सड़क पर उतरे, पुलिस ने दो को दबोचा

Dec 13, 2025

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नवागांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब धार्मिक और प्रशासनिक टकराव का रूप लेता जा रहा है। कबीर चबूतरा निर्माण को लेकर दो गुटों के आमने-सामने आने से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आरोप है कि चबूतरा स्थल पर तोड़फोड़ की गई और कबीर पंथ के गुरुओं के पोस्टर फाड़े गए, जिसके बाद मामला और भड़क गया।

 

प्रशासन में हड़कंप

पोस्टर फाड़े जाने की खबर मिलते ही संत प्रकाशमुनि साहेब अपने समर्थकों के साथ कवर्धा पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ कबीरधाम एसपी को हटाने की मांग करते हुए धरना देने की घोषणा कर दी। संत समाज की चेतावनी के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्टर फाड़ने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उनका शहर में जुलूस निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले में पर्याप्त सबूत जुटाए गए हैं और आगे भी निष्पक्ष जांच जारी रहेगी।

जानिए मामला

विवाद की जड़ में जमीन का स्वामित्व है। एक पक्ष का कहना है कि यह भूमि स्कूल के लिए आरक्षित है, जिस पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष दावा कर रहा है कि वर्षों से वहां समाज का भवन मौजूद है और कबीर कुटी का निर्माण नियमों के तहत किया गया है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को संयम बरतने की सलाह देते हुए जांच पूरी होने तक शांति बनाए रखने की अपील की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix