
Jungle House Resort नागपुरा में गौवंश तस्करी का भंडाफोड़, विहिप-बजरंग दल ने 9 गौवंश को बचाया
नागपुरा: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से जंगल हाउस रिसोर्ट नागपुरा में गौवंश तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। कई दिनों से मिल रही सूचना के आधार पर बजरंग दल ने रात के अंधेरे में छापेमारी कर 9 गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इस दौरान 6 तस्करों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

सूत्रों के अनुसार, तस्कर रात के समय गौमाता को क्रूरता से बांधकर रिसोर्ट में लाते थे और रात 3-4 बजे के बीच उन्हें वाहनों में लोड कर कट्टीपार ले जाते थे। तस्करी की पूरी प्रक्रिया के दौरान उनकी टीम आसपास रेकी करती थी, जिसके कारण उन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन बजरंग दल की सतर्कता और पुलिस के साथ मिलकर की गई कार्रवाई से इस बार तस्कर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से गांजा पीने की सामग्री और गौवंश को लोड करने के लिए खड़ी बोलेरो पिकअप गाड़ी (नंबर CG07CD5320) को जब्त किया। गौवंश को इतनी बेरहमी से बांधा गया था कि उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जब उन्हें खोला, तो गौमाता ने जोर-जोर से सांस ली, जिसे देखकर सभी का दिल पसीज गया।

बजरंग दल की प्रशासन से मांग
दुर्ग जिला संयोजक, छत्तीसगढ़ प्रांत, सौरभ देवांगन ने प्रशासन से मांग की है कि गौवंश तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए, तो बजरंग दल अपने तरीके से कार्रवाई करने और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



