February 17, 2026
जुआ खेलते चार आरोपी और एक नाबालिक पकड़े गए: जामुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जुआ खेलते चार आरोपी और एक नाबालिक पकड़े गए: जामुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Aug 12, 2025


आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी
जामुल पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए चार आरोपियों और एक नाबालिक बालक को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे 32-एकड़ भिलाई क्षेत्र में की गई, जहां कुछ व्यक्ति रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे थे।


मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

दिनांक 11 अगस्त 2025 को शाम करीब 4:00 बजे मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर जामुल पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की। पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से घेराबंदी कर मौके पर रेड डाली। इस कार्रवाई में नंदलाल सोनकर (39 वर्ष), भुनेश्वर खुटेल (30 वर्ष), राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी (30 वर्ष), आयान कुरैशी (19 वर्ष), और एक नाबालिक बालक को जुआ खेलते पकड़ा गया।


14,700 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 14,700 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
जामुल पुलिस की सक्रियता रही सराहनीय
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सउनि महफूज खान, राजेश साहू, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरुंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे, और सौरभ भक्ता की विशेष भूमिका रही।
आरोपियों की जानकारी

नंदलाल सोनकर, उम्र 39 वर्ष, निवासी बैकुंठ धाम छावनी
भुनेश्वर खुटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बैकुंठ धाम छावनी
राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बैकुंठ धाम छावनी
आयान कुरैशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कसाई पारा, केम्प-2, भिलाई
विधि से संघर्षरत बालक
अपराध क्रमांक और कानूनी कार्रवाई
अपराध क्रमांक 680/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जब्त सामग्री में 14,700 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश शामिल

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix