
Korba: जंगल में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 जुआरी गिरफ्तार
फोन-पे के जरिए हो रहा था जुए का लेनदेन
कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने जंगल के भीतर चल रहे एक बड़े जुआ अड्डे पर छापा मारकर 20 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जुआरी ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे थे और फोन-पे के जरिए जुए की रकम का लेनदेन किया जा रहा था।
भेलवाटार जंगल में सजा था जुए का फड़
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करतला थाना क्षेत्र के भेलवाटार जंगल का है। यहां लंबे समय से जुआरियों का फड़ सजा हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जंगल में दबिश दी।

नकदी, वाहन और मोबाइल जब्त
पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से करीब 2.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 23 मोटरसाइकिलें, एक कार और 35 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन लेनदेन की जांच की जा रही है।
आगे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस जुआ अड्डे के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और कहीं कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



