
Janjgir Champa में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते जब्त
मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में रविवार को थाना मुलमुला और थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मुरलीडीह स्थित शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेलते छह जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुरलीडीह में कुछ लोग शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

7,110 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद
दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से छह जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से कुल 7,110 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते जब्त किए। सभी आरोपी मौके पर जुआ खेलते पाए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करण बघेल (26 वर्ष, निवासी पेण्ड्री थाना मस्तूरी), सूरज कुमार कुर्रे (26 वर्ष, निवासी सीपत थाना सीपत), अजय कुमार रात्रे (37 वर्ष, निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा), प्रकाश पटेल (29 वर्ष, निवासी तोरवा), ओमप्रकाश केवट (29 वर्ष, निवासी तोरवा थाना तोरवा) और मुकेश कुमार महिलांगे (30 वर्ष, निवासी सीपत थाना सीपत) शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



