February 1, 2026
Bhilai  : जोन-2 के खेल मैदान का निजीकरण, लावारिस वाहनों की होगी निलामी

Bhilai : जोन-2 के खेल मैदान का निजीकरण, लावारिस वाहनों की होगी निलामी

Jan 22, 2026

मिलाई नगर पालिक निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास और प्रबंधन से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। 21 जनवरी को आयोजित बैठक में जोन-2 स्थित खेल मैदान के निजीकरण, अवैध वाहनों की निलामी, सड़क निर्माण, कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगी।

जोन-2 के खेल मैदान का संचालन निजी संस्था को सौंपा जाएगा

एमआईसी की बैठक में जोन-2 वैशाली नगर स्थित खेल मैदान के बेहतर संचालन, प्रबंधन और संधारण के लिए उसे निजी/संस्थागत संस्था को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे खेल मैदान का व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

सामुदायिक भवन और दशहरा मैदान परिसर किराए पर देने का प्रस्ताव

बैठक में सुपेला एवं घासीदास नगर के सामुदायिक भवनों तथा शांति नगर दशहरा मैदान के खाली परिसर को किराए पर देने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस प्रस्ताव को अगली एमआईसी बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

सड़क किनारे खड़े अवैध व लावारिस वाहनों की होगी निलामी

शहर में लगातार लग रहे जाम को देखते हुए एमआईसी ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर खड़े अवैध एवं लावारिस वाहनों की निलामी का निर्णय लिया है। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू होने के साथ-साथ नगर निगम को राजस्व भी प्राप्त होगा।

 

जोन-3 में डामरीकरण कार्य को मिली स्वीकृति

सड़क अधोसंरचना के अंतर्गत जोन-3 के वार्ड क्रमांक 31 में बैकुंठधाम स्वागत द्वार से स्वास्थ्य कार्यालय तक तथा वार्ड 35 में किशन चौक से पप्पू चौक होते हुए 1 नंबर पंप हाउस तक डामरीकरण कार्य को मंजूरी दी गई। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

 

कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया बल

एसएलआरएम सेंटर में कचरा पृथकीकरण और गीले कचरे से खाद निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग की ‘मिलियन प्लस सिटी’ योजना के तहत नए संसाधन वाहनों की खरीदी को भी स्वीकृति दी गई, जिससे कचरा प्रबंधन प्रणाली और अधिक प्रभावी होगी।

 

गार्डन संचालन के लिए ईओआई आमंत्रित करने का निर्णय

एमआईसी की बैठक में नेहरू नगर वार्ड-4 के जी.ई. रोड स्थित गार्डन नंबर 1 से 4 के संचालन के लिए ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ (ईओआई) आमंत्रित करने का प्रस्ताव सलाहकार समिति के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में ये रहे मौजूद

महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर आयुक्त, सह सचिव सहित एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, केशव चौबे, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix