
ज्ञानपीठ से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन…
रायपुर। हिंदी साहित्य जगत के लिए आज एक बेहद दुखद दिन है। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात कवि, कथाकार और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचाररत थे।

एम्स रायपुर प्रशासन की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, हिंदी के शीर्ष कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और इसी दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
हिंदी साहित्य को अपूरणीय क्षति
विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य के उन दुर्लभ रचनाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपनी सादगी, मानवीय संवेदना और गहरी भाषा शैली से पाठकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी कविताएं और कहानियां आम जीवन की असाधारण अभिव्यक्ति मानी जाती हैं।

ज्ञानपीठ सहित कई सम्मानों से नवाजे गए
साहित्य के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



