February 7, 2026
जियो सिम को आईडिया में पोर्ट कर बैंक खाते से रकम उड़ाने की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

जियो सिम को आईडिया में पोर्ट कर बैंक खाते से रकम उड़ाने की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 6, 2026

महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में मोबाइल सिम पोर्टिंग के जरिए बैंक खाते से रकम निकालने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और साजिश के मास्टरमाइंड सिम डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित का सिम अचानक हुआ डि-एक्टिवेट
दिनांक 18 जनवरी 2026 को लेब केमिस्ट लव कुमार मानिकपुरी, पिता रेशम दास, निवासी मेढापाली, थाना सरायपाली ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने जियो सिम नंबर से कॉल किया तो सिम अचानक डि-एक्टिवेट बताया गया।

कस्टमर केयर से खुला पोर्टिंग का राज
संदेह होने पर पीड़ित ने जियो कस्टमर केयर से संपर्क किया, जहां जानकारी मिली कि उनका मोबाइल नंबर बिना उनकी जानकारी के आईडिया कंपनी में पोर्ट कर दिया गया है।

दुकानों की पड़ताल में सामने आई साजिश
जांच के दौरान भंवरपुर स्थित सिम डिस्ट्रीब्यूटर अंकित मोबाइल शॉप के संचालक अंकित अग्रवाल से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर सागरपाली स्थित जय दुर्गा मोबाइल शॉप से किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर एलॉट किया गया है।

दूसरे के नाम पर पोर्ट कराया गया नंबर
जय दुर्गा मोबाइल शॉप के संचालक ने बताया कि यह नंबर गोविंदराम खुटे, पिता बलोचन खुटे, निवासी तरेकेला द्वारा यूपीसी नंबर के माध्यम से अपने नाम पर पोर्ट कराया गया था।

बैंक खाते से रकम निकालने की थी योजना
पीड़ित द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहने पर गोविंदराम खुटे ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसने मास्टरमाइंड सिम डिस्ट्रीब्यूटर अंकित अग्रवाल के साथ मिलकर यह साजिश रची थी, ताकि पीड़ित के मोबाइल नंबर से लिंक बैंक खाते से रकम निकाली जा सके।

अपराध पंजीबद्ध
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/26, धारा 318(4), 62ए, 61(2) बीएनएस के तहत आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1.गोविंदराम खुटे, पिता बलोचन खुटे, निवासी तरेकेला, चौकी भंवरपुर, थाना बसना
2.अंकित अग्रवाल, संचालक अंकित मोबाइल शॉप, भंवरपुर, थाना बसना

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix