
जिला-दुर्ग पुलिस विभाग में तबादले की बड़ी कार्रवाई, 119 कर्मियों का हुआ स्थानांतरण
दुर्ग, 08 जून 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ 119 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश पर्यंत प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेशों में आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों, महिला आरक्षकों सहित कुल 119 कर्मियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर अन्य स्थानों पर नियुक्त किया गया है।

तबादले से प्रभावित प्रमुख नामों में शामिल हैं:
- उप निरीक्षक — राज बहादुर पदमनाभपुर से रक्षित केंद्र
- सउनि — श्री राम
खुर्सीपार से मोहन नगर - प्रधान आरक्षक 846 शंकर सिंह –कुम्हारी से खुर्सीपार



इस तबादले में कुछ कर्मियों को विशेष शाखाओं जैसे महिला थाना, IUCAW, 112 डायल, एवं विभिन्न थानों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि विभाग सेवा सुचारू संचालन और संतुलन के लिए कार्य कर रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मी तुरंत अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर योगदान दें।
- पुलिसिंग में सुधार
- कार्यस्थल पर निष्पक्षता
- अनुभवी स्टाफ का कुशल उपयोग
यह निर्णय दुर्ग जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



