
ज्वेलरी चोरी का खुलासा: 6 लाख रुपये के चांदी के जेवरात बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
छुईखदान। जिले की पुलिस टीम ने ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के जुर्म में 35 वर्षीय प्रहलाद निषाद और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं
ताला तोड़कर चांदी के जेवरात की चोरी
मामला 8 और 9 अक्टूबर की रात का है, जब सोनी ज्वेलर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। दुकान मालिक परमेश्वर राम सोनी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 369/2025 दर्ज किया।
आरोपियों ने कबूली जुर्म
सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 12 अक्टूबर को आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने जुर्म की स्वीकृति दी और चोरी किए गए जेवरात छुपाने की बात स्वीकार की।

4 किलो चांदी बरामद
बरामद जेवरात में चुटकी बिछीया, पायल, चांदी के सिक्के, चंद्रमा लाकेट, बाजुबंद, हाफ करधन और लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति समेत कुल लगभग 4 किलो चांदी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



