March 4, 2026
JEE स्टूडेंट 48 घंटे से लापता, इंद्रावती नदी के पास मिली स्कूटी, डिजिटल नोट से बढ़ी चिंता

JEE स्टूडेंट 48 घंटे से लापता, इंद्रावती नदी के पास मिली स्कूटी, डिजिटल नोट से बढ़ी चिंता

Jan 10, 2026

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 17 वर्षीय JEE छात्र अंश श्रीवास्तव बीते 48 घंटों से लापता है। परिजनों के अनुसार, अंश गुरुवार 8 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी।

इंद्रावती नदी पुल पर मिली स्कूटी

पुलिस को शुक्रवार को इंद्रावती नदी पुल के पास अंश की स्कूटी खड़ी हालत में मिली। स्कूटी मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि अंश ने नदी में छलांग लगाई हो सकती है। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा इंद्रावती नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

माता-पिता के मोबाइल पर मिला डिजिटल नोट

मामले को और गंभीर बनाते हुए अंश के माता-पिता के मोबाइल पर एक डिजिटल नोट मिला है। इस नोट में अंश ने लिखा है— “सॉरी मम्मी-पापा, मैं कुछ नहीं कर पाया। मैं फेलियर हूं।” इस संदेश के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

JEE की तैयारी का दबाव

बताया जा रहा है कि अंश JEE परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परीक्षा देने के लिए वह करीब 15 दिन पहले रायगढ़ से जगदलपुर अपनी नानी के घर आया था। परिवार के मुताबिक पढ़ाई को लेकर वह काफी दबाव में था।

पिता साउथ अफ्रीका में, तलाश जारी

अंश के पिता साउथ अफ्रीका में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। बेटे के लापता होने की सूचना मिलते ही वे छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा नदी और आसपास के इलाकों में तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix