March 6, 2026
जौनपुर: माता-पिता की हत्या कर शव काटकर नदी में फेंकने वाला बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की अवशेषों की तलाश

जौनपुर: माता-पिता की हत्या कर शव काटकर नदी में फेंकने वाला बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की अवशेषों की तलाश

Dec 26, 2025

जौनपुर। जौनपुर पुलिस को एक बेहद सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है। अपने माता-पिता की हत्या करने के बाद उनके शवों को काटकर नदी में फेंकने वाले आरोपी बेटे अम्बेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 8 घंटे की रिमांड पर लेकर शवों के अवशेषों की खोजबीन शुरू कर दी है। इस सर्च ऑपरेशन में 15 गोताखोरों की टीम लगाई गई है।

आरोपी की निशानदेही पर नदी में जाल बिछाया
आरोपी अम्बेश की निशानदेही पर पुलिस सुबह 9 बजे से ही गोमती नदी के बेलांव घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है। जाल बिछाकर नदी के बीचों-बीच मोथहां पंप कैनाल, बीबीपुर घाट और राजेपुर घाट तक खोजबीन की जा रही है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने दोनों शवों को 6-6 हिस्सों में काटकर नदी में फेंक दिया था।

16 दिसंबर को मिला था पिता का शव का एक हिस्सा
घटना की शुरुआत 16 दिसंबर को हुई, जब नदी में मृतक पिता के शव का एक हिस्सा मिला था। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बेटे ने ही माता-पिता की हत्या की और शवों को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाया। पुलिस का कहना है कि इतनी बेरहमी से शव काटने का काम कोई प्रोफेशनल अपराधी भी शायद न कर पाए।

8 घंटे की रिमांड पर लिया गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी अम्बेश को कोर्ट से 8 घंटे की रिमांड प्राप्त की है। रिमांड अवधि में आरोपी को साथ लेकर पुलिस टीम नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंची और उसकी बताई जगहों पर गहन तलाशी कर रही है। 15 गोताखोरों की मदद से जाल डालकर शवों के बाकी अवशेषों को निकालने का प्रयास जारी है।

जेल से छूटा था आरोपी, फिर किया जघन्य अपराध
जांच में पता चला है कि आरोपी अम्बेश हाल ही में जेल से छूटकर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने यह जघन्य अपराध कर डाला। पुलिस अधिकारियों ने इसे बेहद क्रूर और सुनियोजित हत्या बताया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच जारी, परिवार में शोक की लहर
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा और दुख का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शवों के सभी अवशेष मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही बाकी हिस्सों के मिलने की उम्मीद है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix