
Jashpur: विधवा महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने मायके जा रही महिला का रास्ता रोककर, जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना थाना नारायणपुर क्षेत्र की है।

9 अक्टूबर को हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को 36 वर्षीय पीड़िता ने चौकी सोनक्यारी में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, लेकिन उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। 9 अक्टूबर को वह कुछ काम से अपने ससुराल से पैदल जंगल के रास्ते अपने मायके, चौकी सोनक्यारी, जा रही थी। इसी दौरान आरोपी निलेश राम भगत ने उसका पीछा किया।
धमकी देकर दी घटना को अंजाम
पीड़िता के अनुसार, निलेश राम भगत ने अचानक उसके बाल खींचकर उसे जमीन पर पटक दिया और घसीटकर पास की झाड़ियों में ले गया। उसने जबरन पीड़िता के कपड़े फाड़े और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से उसे मारने की कोशिश की। उसी समय पीड़िता की आवाज सुनकर गांव की एक लड़की मौके पर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी निलेश राम भगत की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



