
फेसबुक पर दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया किडनैप,Jashpur पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई बात, फिर बढ़ी घनिष्ठता
जशपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बहाने युवती का शोषण करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है। 23 वर्षीय पीड़िता ने 28 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में फेसबुक पर विकास नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। आरोपी ने खुद को झारखंड का निवासी बताया था। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद चैटिंग शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ गई।
वीडियो कॉल पर बनाया अश्लील वीडियो, न मिलने पर धमकी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे झांसे में लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद 26 फरवरी 2024 को मिलने के लिए दबाव डालते हुए धमकी दी कि यदि वह नहीं आई तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर से युवती आरोपी से मिलने रायपुर पहुंच गई।

झांसे में लेकर भगा ले गया आरोपी, किसी तरह बचकर लौटी पीड़िता
रायपुर पहुंचने पर आरोपी विकास युवती को अपने साथ जबरन ले गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लगातार धमकाता रहा और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ समय बाद मौका पाकर वह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने गांव वापस पहुंच सकी। घर पहुंचते ही उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद वायरल किया वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
बागबहार पुलिस की टीम ने दबिश देकर किया गिरफ्तारी
बागबहार थाना पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



