
Jashpur: पारिवारिक विवाद में मां की मौत,बेटे की पिटाई से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ कापुटोली में मामूली पारिवारिक विवाद ने एक बुजुर्ग मां की जान ले ली। बेटे की बेरहमी से पिटाई के बाद गंभीर घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

21 अक्टूबर 2025 को हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2025 की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। गांव निवासी सुलेंद्र राम ने 2 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन घर के पास से झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वे पहुंचे तो पास में रहने वाली एक ग्रामीण लड़की ने बताया कि सुंदर साय (21) अपनी मां गेंदी बाई (60) के साथ गाली-गलौज कर रहा था और उन्हें लात-घूंसे से बेरहमी से मार रहा था।
इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी जेल भेजा गया
पिटाई के बाद गंभीर हालत में गेंदी बाई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी बेटे सुंदर साय को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



