
Jashpur: पुलिस ने नाकाम की गोवंश तस्करी की बड़ी साजिश, 9 मवेशी बचाए, तीन गिरफ्तार
जशपुर नगर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गोवंश तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया। यह घटना 30 सितंबर को सामने आई, जब पुलिस ने जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे 9 मवेशियों को बचाया और तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया।

जंगल के रास्ते हो रही थी तस्करी
जानकारी के अनुसार, जशपुर नगर कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल के रास्ते गोवंश को झारखंड ले जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जंगल में छापेमारी की। इस दौरान तस्करों को पकड़ा गया, जो 9 मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे थे।
तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू
पुलिस ने मौके पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। इनके खिलाफ गोवंश तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन शामिल हो सकता है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें मवेशियों को जंगल के रास्ते ले जाकर सीमा पार कराने की योजना थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



