
Balodabazar में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, छह लोग घायल
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संडी बंगला के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सेंटरल बैंक संडी बंगला के सामने से गुजर रही दोनों बाइकों को ट्रेलर ने सीधे टक्कर मारी। ट्रेलर इतनी तेज़ रफ्तार में था कि टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछल गए।
मौके पर मचा हड़कंप
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे से हटाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस जांच जारी
पलारी थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



