
जशपुर में किराना थोक दुकान में भीषण आग
जिले के पुराने अस्पताल के सामने स्थित संदीप एजेंसी नामक किराना थोक दुकान में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा किराना थोक सामान कुछ ही समय में जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

तेजी से फैली आग, मची अफरा-तफरी
यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल चुका था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन और पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के सही कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



