
जशपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर काईछार के पास दो भारी ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
केबिन में फंसे चालक, मौके पर ही दम तोड़ा
हादसे के बाद दोनों ट्रक चालकों के शव केबिन में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तीव्रता के कारण चालक बाहर नहीं निकल पाए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कटर से काटकर निकाले गए शव
सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। केबिन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए कटर की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

यातायात रहा प्रभावित
दुर्घटना के चलते NH-43 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को बहाल कराया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



