
Jashpur को पहली बार मिला 61 Crore का CSR फंड, जिले के विकास में नई उम्मीद
जशपुर जिले को पहली बार सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से 61 करोड़ रुपए की राशि मिली है, जो जिले के विकास कार्यों में खर्च की जा रही है। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और खेल के बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए किया जा रहा है। इसमें लगभग 35 करोड़ रुपए से एक आधुनिक अस्पताल का निर्माण हो रहा है और 20 करोड़ रुपए से तीरंदाजी केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल भवनों का निर्माण भी शामिल है, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। यह पहला मौका है जब जशपुर को इस तरह का बड़ा सीएसआर फंड मिला है, जो जिले के पिछड़ेपन को दूर करने और समृद्धि की ओर बढ़ने में सहायक होगा।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय पहल और उनके द्वारा जिले के लिए विकास की ऐतिहासिक रोडमैप तैयार करने के वादे के बाद हासिल हुई है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए तेजी से कदम बढ़ाए हैं और विभिन्न जनोपयोगी परियोजनाएं जैसे जय स्तंभ चौक का सौंदर्यीकरण, छात्रावासों, सामुदायिक भवन, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क निर्माण आदि कार्य भी शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

जशपुर के विकास में इस 61 करोड़ रूपए के सीएसआर फंड का बड़ा योगदान होगा, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के ढांचे को मजबूत करेगा। यह राशि जिले के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और पिछड़ेपन से मुक्ति दिलाने का माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह पहल जिले के दीर्घकालिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



