February 1, 2026
Jashpur: इब नदी में मिले बुजुर्ग के शव की गुत्थी सुलझी, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही की थी हत्या

Jashpur: इब नदी में मिले बुजुर्ग के शव की गुत्थी सुलझी, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही की थी हत्या

Jan 23, 2026

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इब नदी से बरामद हुई एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोनक्यारी चौकी पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि महज शराब के नशे में हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया था।

नदी में तैरता मिला था शव

20 जनवरी 2026 को ग्राम सरडीह के पास इब नदी में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव की पहचान रामचंद्र राम (60 वर्ष) के रूप में की। शुरुआत में इसे डूबने का मामला माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया। डॉक्टरों ने मौत का कारण ‘हत्या’ बताया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लास्ट सीन थ्योरी’ और ट्रैक्टर चालक की गवाही ने दिलाया सुराग

हत्यारे तक पहुँचने के लिए जशपुर पुलिस ने गांव और आसपास के खदानों में काम करने वालों से सघन पूछताछ की। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी की शाम उसने रामचंद्र राम और सुबोध बेक (28 वर्ष) को एक साथ नदी किनारे बैठकर शराब पीते देखा था।

जुर्म का कबूलनामा

पुलिस ने संदेह के आधार पर सुबोध बेक को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि  शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। नशे में धुत सुबोध ने बुजुर्ग रामचंद्र के साथ जमकर हाथापाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने शव को इब नदी में फेंक दिया और फरार हो गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix