March 7, 2026
जशपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: पति की हत्या कर शव छिपाने वाली पत्नी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

जशपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: पति की हत्या कर शव छिपाने वाली पत्नी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Nov 13, 2025

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 9 नवंबर को मिले सूटकेस मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मंगरीता भगत (40 वर्ष) को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है।

हत्या कर हो गई थी फरार

जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को संतोष भगत की लाश उसके घर में एक सूटकेस के अंदर पाई गई थी। मृतक के भाई विनोद भगत की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जांच में पुलिस ने पाया कि हत्या मृतक की पत्नी मंगरीता भगत ने ही की थी, जो घटना के बाद फरार हो गई थी।

महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिरों और तकनीकी जांच के आधार पर पता चला कि आरोपिया पूर्व में मुंबई में काम करती थी और फरारी के दौरान महाराष्ट्र भाग गई थी। पुलिस टीम ने जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा, डीएसपी अख्तर और आरपीएफ पुलिस की मदद से उसे मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

दोनों  के बीच अक्सर होता था विवाद 

पूछताछ में आरोपिया ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी झगड़े के दौरान उसने सील बट्‌टे (पीसने की पाटी) से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर घर में छिपा दिया और अगले दिन फरार हो गई।

हत्या में प्रयुक्त सील बट्टा बरामद

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील बट्‌टे को बरामद कर लिया है। आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह मामला जीआरपी रायपुर व आरपीएफ के सहयोग से सुलझाया गया है, और फरार आरोपिया की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix