
जशपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 गंभीर
जशपुर। जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 7 जनवरी की रात करीब 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भाटामुड़ा पुलिया के पास हुई।

तेज रफ्तार और नशे ने ली जान
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पंचर हालत में खड़ी ट्रक से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक बोलेरो चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह भीषण टक्कर हो गई।
एक युवक की मौत, दो घायल
हादसे में बोलेरो सवार करू महुआ निवासी गंगा सिदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक विलास ठाकुर और राधापुर निवासी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव लौटते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन करू महुआ निवासी फिलिम खलखो का है। तीनों युवक पत्थलगांव से अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान भाटामुड़ा पुलिया के पास यह हादसा हो गया।
पुलिस जांच में जुटी
मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस नशे में वाहन चलाने के पहलू की भी जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



