
Jashpur: कुनकुरी नगर स्थित छठ घाट डेम में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद बरामद
जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी नगर स्थित छठ घाट डेम में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। 25 वर्षीय चुनू राम का शव शुक्रवार को एसडीआरएफ अंबिकापुर की टीम ने खोजबीन के दौरान पानी से बाहर निकाला। गुरुवार शाम से युवक के डूबने के बाद से ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए थे।

22 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
गुरुवार शाम करीब चार बजे चुनू राम अपने दोस्तों के साथ छठ घाट डेम में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और अचानक लापता हो गया। उसके साथी युवकों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और तुरंत घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दी।
एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे में निकाला शव
सूचना मिलते ही पुलिस ने रातभर खोजबीन जारी रखी, लेकिन अंधेरा बढ़ जाने के कारण प्रयास असफल रहे। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ अंबिकापुर की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चुनू राम का शव डेम से बरामद कर लिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



