March 4, 2026
Jashpur में मोबाइल पर नाबालिग से की शादी, वीडियो कॉल पर मनाई सुहागरात – ब्लैकमेल कर करवाया घिनौना कृत्य

Jashpur में मोबाइल पर नाबालिग से की शादी, वीडियो कॉल पर मनाई सुहागरात – ब्लैकमेल कर करवाया घिनौना कृत्य

Nov 14, 2025

दोनों आरोपित गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की जांच

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिहार के एक युवक ने जशपुर की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से मोबाइल पर वर्चुअल शादी कर ली और वीडियो कॉल पर ही सुहागरात मनाई। आरोपी ने इस दौरान लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो भी अपने पास रख लिए। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और उससे अजीबो-गरीब मांगें करने लगा।

ब्लैकमेल कर रखी अजीबो-गरीब मांगें

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक लड़की को धमकाता था कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसके वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। डर के कारण नाबालिग लड़की उसकी हर मांग को मानने के लिए मजबूर थी।

दोस्ती के नाम पर करवाया घिनौना काम

मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने अपनी हदें पार करते हुए लड़की से कहा कि वह उसके दोस्त के साथ संबंध बनाए और उसे वीडियो कॉल पर दिखाए। आरोपी का दोस्त लड़की के घर पहुंचा और भय के माहौल में नाबालिग से दुष्कर्म किया गया, जिसका वीडियो कॉल आरोपी ने रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो परिजनों को भेजकर दी धमकी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने यह वीडियो लड़की के परिवार वालों को भेज दिया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने साहस जुटाकर अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था और अब बुधवार को फरार चल रहे उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix