
Jashpur में गणेश विसर्जन के दौरान भीषण सड़क हादसा, Bolero की टक्कर से 3 की मौत, 25 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन मनाने के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार देर रात ग्राम जुरूड़ांड़ के श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 25 से 30 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।

घटना का विवरण
ग्राम जुरूडांड के करीब 150 श्रद्धालु गणेश विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले थे। रात करीब 11 बजे रायकेरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो वाहन ने उनकी भीड़ में प्रवेश कर दिया। इसके चपेट में अरविंद (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष), खिरोवती यादव (32 वर्ष) की मौत हो गई। 25 से 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से कई का इलाज अम्बिकापुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
घायल व्यक्तियों की सूची
हादसे में घायल हुए लोगों में देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव समेत अन्य कई नाम शामिल हैं। घायल बोलेरो चालक सुखसागर के हालत भी गंभीर बताई गई है।
तत्काल सहायता और पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, और एसएसपी शशि मोहन बगीचा मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने बोलेरो वाहन और चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की और अन्य वाहन सवार फरार हो गए।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया
कलेक्टर रोहित व्यास ने मेडिकल टीम के साथ नायब तहसीलदार को घायलों की सहायता के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि घायलों को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



