March 6, 2026
Jashpur: शिक्षक के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Jashpur: शिक्षक के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Dec 28, 2025

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करमीटिकरा गांव में देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला भी किया, जिसमें शिक्षक समेत उनके परिजन घायल हो गए।

आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर की रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच नकाबपोश बदमाश फुलैता चौक करमीटिकरा निवासी शिक्षक गुलाब सिंह जगत के निजी मकान में घुसे। बदमाशों ने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

परिवार को बनाया बंधक
घटना के समय घर में शिक्षक गुलाब सिंह जगत, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। बदमाशों ने चाकू दिखाकर सभी को बंधक बना लिया और घर में रखे कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी।

जेवरात और मोबाइल लेकर फरार
बदमाश घर से मंगलसूत्र, सोने की टॉप्स और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। लूटपाट के दौरान जब परिवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

हमले में परिजन घायल
चाकू के हमले में शिक्षक और उनके परिजनों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
पत्थलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix