March 2, 2026
Jashpur में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म: 15 साल का आरोपी गिरफ्तार

Jashpur में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म: 15 साल का आरोपी गिरफ्तार

Nov 1, 2025

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 साल के किशोर ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को मासूम बच्ची अपने परिजनों के साथ टमाटर के खेत में गई थी। परिजन खेत में काम में व्यस्त हो गए, तभी गांव का ही रहने वाला 15 वर्षीय लड़का बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
बच्ची के घर लौटने पर परिजनों को घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा जा सकता है। जांच जारी है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix