March 2, 2026
Janjgir-Champa : कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसान से ली 4 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल

Janjgir-Champa : कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसान से ली 4 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल

Oct 25, 2025

 

जांजगीर-चांपा: जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नाम सुधार कराने के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसान से 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। किसान ने किसी तरह 4 हजार रुपए देकर काम करवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


रिश्वतखोरी का वीडियो आया सामने

सूत्रों के मुताबिक, किसान ने जब ऑपरेटर द्वारा रिश्वत मांगने की बात बताई, तो उसने पूरे लेन-देन का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

नाम त्रुटि सुधार के लिए मांगी गई रकम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान ने अपने नाम में सुधार के लिए आवेदन दिया था। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ऑपरेटर ने 7 हजार रुपए की मांग की। किसान ने मजबूरी में 4 हजार रुपए देकर काम करवाया।


जांच का आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है और भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix